Monday, 25 July 2011

Re: [Lovers India] पिता

Dear Sahil,

This poem has been written by great poet Late OM Vyas 'OM' of Ujjain (MP). We should at least give poet's name as a tribute whenever we post any creation. Right?

Thanks,
Manoj

2011/7/23 Sahil Singla <singla89sahil@gmail.com>
 
 
पिता
पिता जीवन है, संबल है, शक्ति है |
पिता सृष्टि के निर्माण की अभिव्यक्ति है |
पिता अंगुली पकड़े बच्चे का सहारा है |
पिता कभी कुछ मीठा तो कभी खारा है |
पिता पालन पोषण है, परिवार का अनुशाशण है |
पिता भय से चलने वाला प्रेम का अनुशाशण है |
पिता रोटी है, कपड़ा है, मकान है |
छोटे से परिंदे का बड़ा आसमान है |
पिता अप्रदर्शित अनंत प्यार है |
पिता है तो बच्चो का इंतज़ार है |
पिता से ही बच्चो के ढेर सारे सपने है |
पिता है तो बाज़ार के सब खिलोने अपने है |
पिता से परिवार में प्रतिपल राग है |
पिता से ही मा की बिंदी और सुहाग है |
पिता परमात्मा की जगत के प्रति आसक्ति है |
पिता गृहस्ताश्रम में उच्च स्थिति की भक्ति है |
पिता अपनी इच्छाओं का हनन और परिवार की पूर्ति है |
पिता रक्त में दिए हुए संस्कारो की मूर्ति है |
पिता जीवन को एक जीवन का दान है |
पिता दुनिया दिखाने का एहसास है |
पिता सुरक्षा है अगर सिर पर हाथ है |
पिता नही तो बचपन अनाथ है |
तो……
पिता से बड़ा तुम अपना नाम करो,
पिता का अपमान नही अभिमान करो |
क्योंकि…..
माँ-बाप की कमी कोई पाट नही सकता |
ईश्वर भी इनके आशिशों को काट नही सकता |
दुनिया में किसी भी देवता का स्थान दूजा है |
माँ-बाप की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है |
विश्व में किसी भी तीर्थ की यात्रा सब व्यर्थ है |
यदि बेटे-बहू के होते हुए माँ-बाप असमर्थ है |
वो खुशनसीब होते है, माँ-बाप जिनके साथ होते है |
क्योंकि माँ-बाप के आशिशों के हज़ारों हाथ होते है |
 
 
 
Thanks N Regards
Sahil Singla
DARCL

--
You received this message because you are subscribed to the Google
Groups "Lovers India" group.
To post to this group, send email to loversindia@googlegroups.com
To unsubscribe from this group, send email to
loversindia+unsubscribe@googlegroups.com
http://groups.google.co.in/group/loversindia



--
Manoj Patel

--
You received this message because you are subscribed to the Google
Groups "Lovers India" group.
To post to this group, send email to loversindia@googlegroups.com
To unsubscribe from this group, send email to
loversindia+unsubscribe@googlegroups.com
http://groups.google.co.in/group/loversindia

No comments:

Post a Comment